Monday, October 19th, 2026

8000 रुपए टूट चुका है सोना, उच्चतम स्तर से चांदी 12500 रुपए सस्ती 

नई दिल्ली।
सोने-चांदी की कीमत में उठा-पटक देखने को मिली। कभी सोना चमका, तो कभी चांदी की चमक फीकी पड़ी। सोने-चांदी के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरवट देखने को मिली। सोना 0.52 फीसदी तक लुढ़क गया। MCX पर सोने की वायदा कीमत गिरकर 49190 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सोना इस हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमत की तुलना गोल्ड के उच्चतम स्तर से करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने क मिली है।

 सोना की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 8000 रुपए तक गिर चुका है। सोना के भाव में उच्चतम स्तर से 8000 रुपए तक की गिरावट आ चुका है। दरअसल 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका था। 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat Gold) की कीमत 57100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी थी। वहीं शुक्रवार को सोने का भाव ( Sone ka Bhav) गिरकर 49190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 12500 रुपए की गिरावट चांदी की कीमत शुक्रवार को गिरकर 65792 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर उच्चतम स्तर से इसकी तुलना करें तो चांदी की कीमत में लगभग 12500 रुपए की गिरावट आ चुकी है। चांदी 10 अगस्त 2020 को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। चांदी की वायदा कीमत तेजी के साथ बढ़कर 79147 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस रेट से तुलना करें तो चांदी अब तक 12500 रुपए नीचे गिर चुकी है।
 

 

#सोना

Source : Agency

पाठको की राय